लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित इसके आस-पास के इलाके में चटक धूप निकली हुई है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, उड़ीसा में इस समय पूर्वी हवाएं बह रही है। इससे पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड पर एक-दो जगह बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर, पूर्वी उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल के पहाड़ी क्षेत्रों और आंचलों में कोहरे और ओस का दौर शुरू हो गया है।
गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 21 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री, फैजाबाद का 20 डिग्री, बहराइच का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।