पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहार शरीफ शहर के एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराता देखा गया, जिसको लेकर स्थानीय लोगो में गुस्सा देखा जा रहा है।
प्राप्त खबर के यह मामला बिहारशरीफ शहर के वार्ड नंबर- 36 के जामा मस्जिद के पास खरादी मुहल्ले का है। वहां एक घर की छत पर खुलेआम पाकिस्तानी झंडा लहाराये जाने के बाद से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सुबह पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पाकिस्तानी झंडे को घर की छत से हटा दिया है।
दूसरी ओर इस मामले पर ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि छद्म धर्मनिरपेक्ष, इंटॉलरन्स ड्रामा और नीतीश जी के सोच से पाकिस्तानी झंडा उनके ही गृह क्षेत्र में फहड़ा दिया गया। ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन और बिहार सरकार इस पर आगे की कार्रवाई नहीं करती है तो वे सड़क पर उतर कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह मकान अनवारुल हक का बताया जा रहा है। पुलिस छापेमारी के दौरान अनवारुल घर में मौजूद नहीं था। वहीं, घर में मौजूद महिलाओं ने कहा कि यह मुहर्रम का झंडा है। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि हमें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। हमलोगों ने झंडा जब्त कर लिया है।