पुणे : सामाजिक कार्यकर्ता एवं भूमाता बिग्रेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई शादी ने बलात्कार के आरोपी एक युवक की चप्पल से पिटाई की। तृप्ति ने एक लड़की से झांसा देकर कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 25 साल के एक व्यक्ति की शिकारपुर गांव के पास पिटाई की। देसाई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देसाई और उनके संगठन की सदस्य सरेआम उस युवक की चप्पल से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
युवक की पिटाई का 16 सेकेंड का ये वीडियो पुणे के शिकरापुर का बताया जा रहा है। जिस शख्सै की पिटाई हुई, उसका नाम श्रीकांत लोहंडे है।
तृप्ति देसाई ने कहा कि शादी का झांसा देकर एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 25 साल के एक व्यक्ति की बुधवार को शिकारपुर गांव के पास उन्होंने पिटाई की। देसाई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्हें और उनके संगठन की एक अन्य सदस्य द्वारा यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर एक गांव में सरेआम इस व्यक्ति की पिटाई करते दिखाया गया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, श्रीकांत ने लड़की से शादी का झांसा देकर संबंध बनाए. लड़की गर्भवती हो गई तो श्रीकांत उससे शादी से मुकर गया। वो लड़की पर गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा और पैसों का लालच देकर उसे चुप रहने को कहा। लड़की ने श्रीकांत की पुलिस से शिकायत कर दी जिसके बाद श्रीकांत शादी के लिए राजी हो गया लेकिन कुछ वक्त बाद वो फिर पलट गया. इस बार लड़की ने तृप्ति देसाई से मदद की गुहार लगाई। तृप्ति और उनकी भूमाता ब्रिगेड की सदस्यों ने श्रीकांत नाम के इस युवक को पकड़ लिया और बीच सड़क पर चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी।