नई दिल्ली : पीएम मोदी आज उड़ीसा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा दौरे पर होंगे। वह करनाल में होनेवाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होनेवाले हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होंगी। गौरतलब है कि प्रियंका तीन दिन के अवध दौरे पर हैं। इस दौरान अयोध्या उनका आखिरी पड़ाव है। प्रियंका यहां हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा के बाद जनता के बीच कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने जाएंगी। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि प्रियंका राम जन्मभूमि दर्शन के लिए जाएंगी या नहीं।
प्रियंका गाँधी कुमारगंज से जिले में प्रवेश करेंगी। तीन बजे दोपहर में उनका काफिला नगर में प्रवेश करेगा। फैजाबाद और अयोध्या में शाम सात बजे तक उनका रोड शो होगा। इसके साथ ही कुमारगंज में एक जनसभा और चार जगहों पर नुक्कड़ सभाओं का भी कार्यक्रम है।