शाहजहांपुर. उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में एक दूल्हे को नागिन डांस करना भारी पड़ गया। नशे में धूत दूल्हे को नागिन डांस करते देखना दुल्हन को इतना नागवार गुजरा कि उसने शादी से इंकार कर दिया।
घटना मंगलवार की है जब दूल्हा अनुभव मिश्रा शादी करने के लिए बारात लेकर दुल्हन प्रिंयका के घर पहुंचा। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचने के बाद दूल्हा डीजे की नागिन धून पर लोट-लोट कर नाचने लगा और उसके फ्रेंड उसपर पैसे बरसाने लगे। दुल्हन को दूल्हे का इसतरह लोट-लोट कर नशे में झूमते हुए नाचना अच्छा नहीं लगा। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने दुल्हन को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन लड़की टस से मस न हुई। अंततः दूल्हे को बारात वापस लेकर घर जाना पड़ा।
मौके पर हिंसा की आशंका देखते हुए पुलिस को बुलाया गया था। एक दिन बाद लड़की की शादी किसी और लड़के से करा दी गई।