सुशांत सिंह राजपूत लोगों के दिलों पर राज करते थे और आज उनका जन्मदिवस है। उनके सभी फैंस उन्हें याद कर रहे हैं और अपनी प्यार भेज रहे हैं।
सुशांत ने साल 2016 की फ़िल्म एम॰ एस॰ धोनी ‘द अनटॉल्ड स्टोरी’ में महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए लोगों से उन्हें बहुत प्यार मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में काम किया था। 14 जून 2020 को सुशांत का शरीर पंखे पर लटका हुआ मिला था, जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।
सुशांत सिंह राजपुत सबके यार
21 जनवरी को पटना में जन्मे सुशांत ने शुरुआती पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग की पढाई की थी और फीजिक्स विषय में ओलंपियाड जीता था। पटना की सड़क से निकलकर कम समय में ही बॉलीवुड में धाक जमाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के बाद सुशांत सिंह राजपूत एक मात्र दूसरे कलाकार थे। ‘दिल बेचारा’ जैसी फिल्म में काम करने वाले सुशांत का शरीर 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में पंखे पर लटका हुआ मिला था।
सुशांत के जन्मदिन पर उनके करोड़ो फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत के परिवारवालों की भी आंखें नम हैं। सबको जन्मदिन पर उनकी हर बात याद आ रही हैं। सभी के मन में आज भी यह सवाल कौंध रहा है कि सुशांत जैसा हसमुख इंसान इतनी जल्दी कैसे चला गया?
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि
लोकजनशक्ति पार्टी के चीफ चिराग पासवान ने कहा है कि अपने छोटे से जीवनकाल में जो लोकप्रियता सुशांत सिंह राजपूत जी ने हासिल की ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं। आज उनके जन्मदिन पर बिहार ही नहीं पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मेरी ओर से भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जांच के दौरान बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ था। वहीं सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी जेल भेजी गईं थी और आज भी सुशांत सिंह के मौत की सीबीआई जांच जारी है।
सौम्या ज्योत्स्ना