नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुआ कहा है कि जो कोई भी सऊदी अरब जाकर जाकिर नाइक का सिर काट कर लाएगा, उसे 50 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। प्राची ने उत्तराखंड के रूड़की में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह विवादित बयान दिया।
साध्वी प्राची ने कहा कि उन्होंने इस इनाम की घोषणा इसलिए की है कि जाकिर कोई धार्मिक उपदेश नहीं है बल्कि एक आतंकवादी है। उनके इस ऐलान से उनके संगठन का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को देशभर के मदरसों में ऐसे धार्मिक उपदेश देने वालों के आतंकी लिंक की जांच करानी चाहिए। यह पहला मौका नहीं है जब साध्वी प्राची ने ऐसा कोई विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वह विवादित बयान देकर सुर्खियों में रही और उनकी आलोचना हुई है।
बताते चलें कि नाइक तब चर्चा में आए जब ढाका के राजनयिक इलाके ‘गुलशन’ में स्थित एक स्पेनिश रेस्तरां में एक जुलाई को हुए आतंकवादी हमले के सात हमलावरों में से दो इस्लामिक प्रचारक नाइक के भाषणों से प्रेरित थे। इस हमले में 18 विदेशी नागरिकों और दो पुलिसकर्मियों सहित 22 लोग मारे गए थे। जाकिर नाइक के मुंबई में ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ के संस्थापक हैं। वह ‘पीस टीवी’ टीवी चैनल का संचालन भी करते हैं।