भारतीय रिजर्व ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही आरबीआई ग्रेड बी 2021 (RRB Grade B 2021) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2021 के जरिए ग्रेड-बी के ऑफिसर्स के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू पास करना भी अनिवार्य होगा।
RBI Grade B Recruitment 2021-चयन प्रक्रिया
1. परीक्षा को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। फेज 1 और फेज 2।
2. लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी।
3. फेज-1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को फेज-2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
4. फेज-2 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
5. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
RBI Grade B Recruitment 2021- शैक्षणिक योग्यता
1. उम्मीदवार का हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से पास होना अनिवार्य है।
2. एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य होगा।
क्या है भारतीय रिज़र्व बैंक?
भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुई। रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया। केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है जहां गवर्नर बैठते हैं और जहां नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं। यद्यपि प्रारंभ में यह निजी स्वमित्व वाला था, 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वमित्व है।