नई दिल्ली : अभिनेता रणबीर कपूर की लंबे समय तक गर्लफ्रैंड रही कैटरीना कैफ से हाल ही में का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद खबर आई कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत के साथ लिंकअप्स हो गया। लेकिन अपने और कंगना के बीच के रिलेशन को क्लियर करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके बीच में लव-रिलेशन का कोई कनेक्शन नहीं था।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता रणबीर कपूर अब बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप नहीं बनाएंगे। कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि रणबीर को एक और गर्लफ्रैंड मिल गई है जो दिल्ली की रहने वाली है। लेकिन बाद में ये क्लीयर हो गया कि रणबीर का उनसे कोई कनेक्शन नहीं था। कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप से पहले रणबीर दीपिका पादुकोण के साथ डेटिंग कर रहे थे। अब दोनों रिलेशनशिप का अंत हो गया।