Thursday, August 11, 2022
Rajpath News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result
Home न्यूज़

बालिकाओं की हिफाजत का संकल्प लें हरियाणा के लोग : PM मोदी

by desk
2 November, 2016
in न्यूज़, भारत
0 0
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

प्रवर्तन निदेशालय ने किया, यंग इंडिया का कार्यालय सील, कांग्रेस का फूटा ग़ुस्सा

गन्ने की नई एम एसपी तय

गुरुग्राम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिंगानुपात को बेहतर करने की दिशा में हरियाणा द्वारा उठाए गए कदमों की मंगलवार को सराहना की और राज्य के लोगों से बालिकाओं की हिफाजत के लिए एक संकल्प लेने की अपील की। राज्य के गठन की स्वर्ण जयंती को मनाने के लिए यहां एक आधिकारिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हरियाणा ने तेजी से विकास किया है और इसके लोगों ने जीवन के सभी क्षेत्र में तरक्की की है। इस तरह राज्य के पास देश को आगे ले जाने और संवृद्धि के इंजन के रूप में काम करने की क्षमता है।
उन्होंने ताउ देवी लाल स्टेडियम में यहां लोगों से कहा कि यदि हम जन हित और भागीदारी को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो हम कुछ हासिल कर सकते हैं। मैं आश्वस्त हूं कि हरियाणा के पास देश को आगे ले जाने की काफी क्षमता है और यह इसके संवृद्धि इंजन के रूप में काम कर सकता है।
उन्होंने कुछ जिलों को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सराहना भी की। उन्होंने कहा, ‘हमें स्वर्ण जयंती वर्ष में समूचे हरियाणा को खुले में शौच से मुक्त बनाना चाहिए और मुझे पूरी उम्मीद है कि राज्य यह कर सकता है।’ मोदी ने कहा कि यदि हर हरियाणवी इस स्वर्ण जयंती पर एक कदम आगे बढ़ाएगा तो राज्य 2.5 करोड़ कदम आगे बढ़ाएगा, फिर क्या कोई राज्य हरियाणा से आगे निकल सकता है।
उन्होंने कहा कि क्या हमें हरियाणा को नंबर एक नहीं बनाना चाहिए? कई खूबियां हैं जिन्हें पहचाना जाना है। दिल्ली से सटा हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी को आगे ले जा सकता है। बालिकाओं की हिफाजत करने पर उन्होंने कहा कि इस स्वर्ण जयंती वर्ष में हर हरियाणावी को बालिकाओं की हिफाजत के लिए एक संकल्प लेना चाहिए और इस सिलसिले में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। माता के गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
मोदी ने बालिकाओं की हिफाजत करने वाले और लिंगानुपात बेहतर करने में मदद करने वाले हरियाणा के बुजुर्गों और माताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसे खास राज्य में कन्या भ्रूण हत्या जारी नहीं रह सकती और उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि हरियाणा ने ऐसा नहीं होने को सुनिश्चित करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों की सराहना करना चाहता हूं कि उन्होंने उस भावना का सम्मान किया, जब मैंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान (जनवरी 2015 में पानीपत से शुरू करते हुए) बालिकाओं की जान की हिफाजत करने की अपील की थी। आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि हरियाणा के लोगों ने इस भावना का सम्मान किया।

Related Posts

प्रवर्तन निदेशालय ने किया, यंग इंडिया का कार्यालय सील, कांग्रेस का फूटा ग़ुस्सा
Featured

प्रवर्तन निदेशालय ने किया, यंग इंडिया का कार्यालय सील, कांग्रेस का फूटा ग़ुस्सा

3 August, 2022
गन्ने की नई एम एसपी तय
न्यूज़

गन्ने की नई एम एसपी तय

3 August, 2022
file photo
Featured

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ करेंगे

6 March, 2022
नेपाली कांग्रेस ने कम्युनिस्टों पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया
Featured

नेपाली कांग्रेस ने कम्युनिस्टों पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया

6 March, 2022
हल्के लक्षणों के साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट मुख्य शहरों में पहुंचेगा, नए वैरिएंट से लड़ने में हाइब्रिड मददगार
Featured

कोरोना के खतरे से फिर बढ़ेगा रोज़गार का संकट..!

31 December, 2021
हल्के लक्षणों के साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट मुख्य शहरों में पहुंचेगा, नए वैरिएंट से लड़ने में हाइब्रिड मददगार
Featured

दिल्ली में ओमिक्रॉन के एक भी मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ी, देश में ओमिक्रॉन संक्रमित की संख्या बढ़ी

29 December, 2021
Next Post

सीमा पर तनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने पर्रिकर, एनएसए के साथ की समीक्षा

Facebook Twitter Instagram Youtube RSS

© 2022 all right reserved Rajpath News

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य

© 2022 all right reserved Rajpath News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In