rajpathnews
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
No Result
View All Result
Rajpath News
No Result
View All Result
Home न्यूज़

इतिहास के पन्नों में सिमट गया है कांग्रेस : पीएम मोदी

by desk
28 January, 2017
in न्यूज़, भारत
0 0
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर : भ्रष्टाचार को ‘विकास’ और ‘गरीबों के हक’ के खिलाफ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने इसे समाप्त करने का बीड़ा उठाया है और लोगों से अपील किया कि इसमें उन्हें लोगों का सहयोग चाहिए ताकि एक नये हिंदुस्तान का निर्माण हो सके। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के लिए वह ‘कुछ भी दे दो’ की स्थिति में पहुंच गई है और बिना उसूलों की यह पार्टी अब आखिरी सांसें गिन रही है। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी इतिहास के पन्नों में समा गयी है।
जालंधर में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत माता की जयकारे के साथ लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आपका सहयोग और मदद मांगने आया हूं। भ्रष्टाचार की जडें इतनी गहरी हैं कि मैं अकेले इससे नहीं लड़ सकता। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जडें कितनी गहरी हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कर्नाटक के एक कांग्रेस के मंत्री के घर से 150 करोड़ रुपए के नये नोट बरामद हुए हैं लेकिन इसकी चर्चा टीवी मीडिया में नहीं है। पार्टी ने उस मंत्री को हटाया तक नहीं।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब इतिहास बन गयी है और आखिरी सांसें गिन रही है। यह पार्टी सत्ता की इतनी भूखी है कि यह ‘कुछ भी दे दो’ की स्थिति में आ गई है।’ कांग्रेस को ‘बिना उसूलों की पार्टी’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस का रूप क्या है, रंग क्या है, राह क्या है, इसका पता ही नहीं चलता। यह विपक्षी पार्टी सत्ता के लिए ऐसे छटपटा रही है जैसे पानी के बिना मछली छटपटाती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने महीनों रथयात्रा की, रैलियां कीं और इसके नेता समाजवादी पार्टी को कोसने में लगे रहे। जिस भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था ,उन्होंने उस भाषा का इस्तेमाल किया और अंत में वह उसी के साथ हो गए। कांग्रेस को ‘कमाल’ की पार्टी बताते हुए मोदी ने कहा कि (सपा के) परिवार में विवाद शुरू हो गया और मौके की ताक में बैठी कांग्रेस ने उनके बीच अपनी मुंडी घुसा ली और जो कुछ (सीट) उन्होंने दिया उसी पर तैयार हो गए।
प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनते ही हम फसल बीमा नीति लेकर आये। आज देश का किसान कृषि बीमा का पहली बार लाभार्थी हुआ है। कुछ भी हो, प्राकृतिक आपदा हो, ओले पड़ें, बारिश हो जाये, कीड़े लग जाये, अगर फसल का नुकसान होता है तो मेरे किसानों को उनका मुआजवा मिल जाएगा। ऐसी नीति हमने बनायी है।
उन्होंने कहा कि पहले हमारे देश में यूरिया की बड़ी किल्लत थी। सब जानते हैं जब यूरिया के लिए किसानों को कतार लगानी पड़ती थी। कालाबजारियों से खरीदना पड़ता था। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते थे। पिछले दो साल में ऐसी व्यवस्था हुई है कि यूरिया के लिए किसानों को ना तो दिक्कत हुई, ना उन्हें कतार में लगना पड़ा और नाहीं कालाबाजारियों के पास जाना पड़ा। मोदी ने कहा कि यह रातों रात नहीं हुआ। हमने चोरी, बेईमानी और भ्रष्टाचार को रोक दिया। पहले यूरिया रसायन फैक्ट्रियों में चला जाता था। हमने इसे नीम कोटिंग कर दिया। अब एक ग्राम भी यूरिया कहीं और नहीं जाता। इसका सीधा फायदा किसानों को हुआ। इससे बाजार में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ और उत्पादन भी अधिक हो गया।
उन्होंने कहा कि फौज के लोग वन रैंक वन पेंशन (ओरोप) के लिए चालीस साल से लड़ रहे थे। मांग कर रहे थे। हर चुनाव में कांग्रेस के नेता झूठे वादे करके गए। ऐसी पार्टी जिसे देश के लिए मरने वालों के सामने सच बोलने की हिम्मत नहीं थी। हमारी सरकार आयी और हमने इस मसले का सुलझा दिया। दस हजार करोड़ रुपए का बकाया बनता था उनमें से छह हजार करोड़ रुपया दे दिया गया है और बजट के बाद बाकी भी दे दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोग पूरे पंजाब को भला बुरा कहने पर तुले हैं। जिस देश की सेना पंजाब के वीरों तथा उनके त्याग और बलिदान के कारण गर्व का अनुभव करती है, उस पंजाब के युवकों को अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए बदनाम किया जा रहा है। भला बुरा कहा जा रहा है। उनके लिए न जाने कैसे कैसे शब्द इस्तेमाल किये जा रहे हैं। क्या राजनीति इतने नीचे स्तर तक चली गयी है? उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह पर है लेकिन देश और दुनिया में पंजाब के नौजवानों की छवि जिन्होंने खराब की है और यहां के नौजवानों को दुनिया भर में बदनाम करने का जो पाप किया है ऐसे लोगों को प्रदेश के वास्ते, इसके गौरव के वास्ते, यहां की आन बान एवं शान के वास्ते ऐसी सजा दीजिए कि फिर से कोई अंगुली उठा कर राज्य की तरफ ना देखे।
मोदी ने कहा कि पंजाब में जब हिन्दू सिख एकता में दरार पड़ गयी थी तब हिंदुस्तान के किसी बेटे ने पंजाब पर शक नहीं किया था। प्रदेश की आन बान शान पर किसी ने दाग नहीं लगाया था। पूरे हिंदुस्तान ने पंजाब पर भरोसा किया था। आज उसी पंजाब को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। पंजाब के और पंजाबियों के स्वाभिमान के लिए, नौजवानों के गौरव के लिए, पंजाब को बदनाम करने वालों को तबाह करने के लिए यह चुनाव है और आज जालंधर की धरती से मैं पूरे पंजाब का आह्वान करता हूं। उन्होंने कहा कि दल बदलना कुछ लोगों के लिए चुनावी उत्सव होता है। ऐसे बहुत से दलों और नेताओं को देखे हैं आपने। कांग्रेस तो बंगाल में वाम के साथ चली गयी उप्र में सपा के साथ चली गयी। लेकिन समर्पित बादल साहब ने नातो दल बदला और नाही दिल।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बाद की प्रसंशा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब मैं पार्टी के प्रभारी के रूप में यहां आया था तब बादल की उंगली पकड़ कर चलता था। प्रधानमंत्री बनने के बाद जितनी बार भी मेरी उनकी मुलाकात हुई है हर वक्त उन्होंने किसान, गांव और गरीब की ही चर्चा की है। यह दिन रात उनके दिमाग में है और उनके लिए कुछ करने का इरादा भी बादल साहब के पास है। उन्होंने कहा कि जब हिंदू सिख एकता में दरार पड़ गयी तथा इस दरार को और चौड़ी करने की राजनीति हो रही थी तब बादल ने हिंदू सिख एकता को लेकर चलने का काम किया। पंजाब बचा है, आगे बढ रहा है तो हिंदू सिख एकता के बल पर।
मोदी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि पंजाब नया इतिहास लिखेगा। पहले कहा जाता था कि पंजाब का नियम है कि हर चुनाव में सरकार बदल जाती है। पिछली बार यह नियम टूट गया था। इस बार यहां की आवाम फिर से इतिहास रचेगी और गठबंधन की तीसरी बार सरकार बनाएगी मुझे ऐसा भरोसा है। उन्होंने कहा कि बादल साहब जब पहली बार सीएम बने थे तो देश में चर्चा थी कि वह सबसे छोटी आयु के मुख्यमंत्री हैं। तब से लेकर आज तक तपस्या करते करते अब उनके बारे में कहा जा रहा है वह सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने एक सपना संजोया है कि 2022 तक देश के हर गरीब के पास मकान होना चाहिए और इसके लिए भी आपके सहयोग की आवश्यकता होगी। इसलिए आप सब अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर राज्य में इतिहास रचते हुए फिर से बादल साहब की सरकार बनायें।

Tags: congressPM Modiकांग्रेसपीएम मोदी
ShareTweet
Previous Post

यूपी चुनाव में भाजपा का नुकसान पहुंचा सकता हैं योगी आदित्यनाथ का संगठन !

Next Post

दुनिया की छठवीं महाशक्ति है भारत !

desk

Next Post

दुनिया की छठवीं महाशक्ति है भारत !

Rajpath News

Copyright©rajpathnews.com

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Help

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य

Copyright©rajpathnews.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In