Saturday, August 13, 2022
Rajpath News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result
Home न्यूज़

पीएम मोदी ने राज्यसभा सांसदों को गरीब और कमजोर वर्गों को पार्टी से जोड़ने का दिया संदेश

by desk
1 September, 2016
in न्यूज़, भारत
0 0
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

प्रवर्तन निदेशालय ने किया, यंग इंडिया का कार्यालय सील, कांग्रेस का फूटा ग़ुस्सा

गन्ने की नई एम एसपी तय

नई दिल्ली : अपनी सरकार और संगठन के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण आंतरिक बैठकों के दौर को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों से समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम करने को कहा।
मोदी ने भाजपा के राज्यसभा की सदस्यों की बैठक में बुधवार को कहा कि आप जिस राज्य से भी आते हैं, आपको उसके मुद्दों को उठाना चाहिए। आपको समाज के सभी वर्गों, खासतौर पर गरीबों और वंचितों को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा के सभी 52 राज्यसभा सदस्यों ने बैठक में भाग लिया जिसे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि पीएम मोदी ने राज्यसभा सदस्यों की इस तरह की पहली बैठक में कहा कि पार्टी ने उन्हें विशेष पहचान का मंच दिया है और उन्हें नये क्षेत्रों से लोगों को पार्टी की ओर लाने की दिशा में काम करना चाहिए। जब पूछा गया कि समाज के किस वर्ग की बात मोदी ने की है तो प्रसाद ने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि कुछ वर्गों के और अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनावों में सभी समुदायों का वोट मिला। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले दलितों और अन्य वंचित तबकों को लुभाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले गुजरात समेत देश में दलितों पर हमलों की कुछ घटनाओं को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।
मोदी ने कहा कि राज्यसभा सदस्य संगठन का विस्तार करने में भी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे एक-एक लोकसभा सीट अपनाने को कहा था जहां 2014 में भाजपा हार गई थी। शाह ने कहा कि वह उस लोकसभा के सांसद की तरह क्षेत्र में कामकाज करें ताकि अगले चुनावों में वहां से पार्टी जीत सके। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि जनता के बीच केंद्र की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए कड़े परिश्रम की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपेक्षाकृत अधिक युवा नेताओं को उच्च सदन में लाकर नयी मिसाल पेश की है और उन्हें नई उर्जा के साथ काम करना चाहिए।
मोदी ने उनसे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने को कहा जिसके बारे में पार्टी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ ने बैठक में एक प्रस्तुतिकरण दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यसभा सदस्यों को केवल उन राज्यों में काम नहीं करना चाहिए, जहां से वे आते हैं, बल्कि पार्टी जहां उनकी सेवाएं चाहती है, वहां भी सक्रिय होना चाहिए। मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उनके समर्पण तथा प्रतिबद्धता से ही पार्टी इतनी दूरी तय कर पाई है। राज्यसभा के नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, वेंकैया नायडू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पार्टी के संगठन महासचिव रामलाल ने राज्यसभा सदस्यों से संगठन के लिए और अधिक प्रभावी तरीके से काम करने को कहा।

Related Posts

प्रवर्तन निदेशालय ने किया, यंग इंडिया का कार्यालय सील, कांग्रेस का फूटा ग़ुस्सा
Featured

प्रवर्तन निदेशालय ने किया, यंग इंडिया का कार्यालय सील, कांग्रेस का फूटा ग़ुस्सा

3 August, 2022
गन्ने की नई एम एसपी तय
न्यूज़

गन्ने की नई एम एसपी तय

3 August, 2022
file photo
Featured

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ करेंगे

6 March, 2022
नेपाली कांग्रेस ने कम्युनिस्टों पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया
Featured

नेपाली कांग्रेस ने कम्युनिस्टों पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया

6 March, 2022
हल्के लक्षणों के साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट मुख्य शहरों में पहुंचेगा, नए वैरिएंट से लड़ने में हाइब्रिड मददगार
Featured

कोरोना के खतरे से फिर बढ़ेगा रोज़गार का संकट..!

31 December, 2021
हल्के लक्षणों के साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट मुख्य शहरों में पहुंचेगा, नए वैरिएंट से लड़ने में हाइब्रिड मददगार
Featured

दिल्ली में ओमिक्रॉन के एक भी मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ी, देश में ओमिक्रॉन संक्रमित की संख्या बढ़ी

29 December, 2021
Next Post

NSG में भारत की सदस्यता प्रयास का अमेरिका ने किया समर्थन

Facebook Twitter Instagram Youtube RSS

© 2022 all right reserved Rajpath News

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य

© 2022 all right reserved Rajpath News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In