नई दिल्ली : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर नियंत्रण रेखा पार करके किए गए लक्षित हमले (सर्जिकल स्ट्रारइक) के बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों की शहादत का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। भारतीय सेना की ओर से पीओके में अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्रााइक को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किए।
राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी सर्जिकल स्ट्रा इक पर राजनीति कर रहे हैं। वह (पीएम मोदी) सेना के जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं। उन्होंलने प्रहार जारी रखते हुए कहा कि मोदी जवानों के पीछे छिपे हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो हमारे जवान हैं जिन्होंने अपना खून दिया है, जम्मू और कश्मीर में खून दिया है, जिन्होंने हिन्दुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किये हैं, उनके खून के पीछे आप (मोदी) छिपे हैं। उनकी आप दलाली कर रहे हो। ये बिल्कुल गलत है। गांधी उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों से पूर्व लगभग एक महीने की ‘देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा’ के समापन के मौके पर यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय सेना ने देश के लिए अपना काम किया है, आप अपना करिए। बता दें कि कुछ दिन पहले गांधी ने मोदी की प्रशंसा करते हुए लक्षित हमले के संदर्भ में कहा था कि उन्होंने दो साल में पहली बार प्रधानमंत्री जैसा काम किया है।
मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के दौरान एक रैली में राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी अपने देश के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों में एकता लाना चाहती है। पीएम मोदी ने लोगों को आपस में लड़ाया।