बेगूसराय। बेगूसराय के पोखरिया वार्ड में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने मंगलवार को कट्टरपंथियों से परेशान होकर हिंदू धर्म अपना लिया। कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर मो. अनवर ने स्वेच्छा से सनातन धर्म कबूलने की बात कही। इसके बाद शाम में शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिन्दू धर्म अपनाया।
पेशे से अधिवक्ता मो. अनवर ने एक शिव मंदिर में स्वेच्छा से अपने दो पुत्रों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद उन्होंने धोती, जनेऊ, कुश की अंगूठी धारण कर पूजा-अर्चना की।
मो. अनवर ने बताया कि वे पहले से ही हिन्दू धर्म से प्रेम करते रहे हैं। मंदिर निर्माण में चंदा देते रहे हैं तो अंतिम संस्कार में भी शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाते हैं और वर्ष में सिर्फ दो बार ही नमाज पढऩे के लिए मस्जिद जाते थे जिसकी वजह से कुछ कट्टरपंथी उन्हें प्रताडि़त करने लगे।
जब उन्होंने विरोध किया तो वे लोग परेशान करने लगे। बच्चों के साथ भी मारपीट की जाने लगी। अनवर अपनी शिकायत लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सनातन धर्म के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने हिन्दू धर्म अपनाने का निश्चय किया।