नई दिल्ली : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई संपत्ति के मामले में सबसे धनाढ्य शहर है. यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं. न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली और बेंगलुरू का स्थान है जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. जहां दिल्ली में 450 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 22,000 करोड़पति और 18 अरबपति हैं वहीं बेंगलुरू 320 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 7,500 करोड़पति और आठ अरबपति हैं. कुल संपत्ति से अर्थ उस निजी संपत्ति से है जो लोगों के पास हैं.
रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है. इसमें उनकी सभी संपत्ति प्रॉपर्टी, नकद यानी कैश, इक्विटी या शेयर व्यापार रूचि वगैरह शामिल हैं जिसमें से बकाये को घटाया गया है. रिपोर्ट में सरकारी कोष को आंकड़े से अलग रखा गया है.
रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर जो जून 2016 तक के तहत आंकी गयी है. देश में कुल 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति हैं. देश में अन्य उभरते शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, गोवा, चडीगढ़, जयपुर और वडोदरा शामिल हैं.