नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की कई महीनों से चर्चा चल रही थी, चर्चाओं का दौर जारी था। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। मंत्रिमंडल विस्तार का समय और दिन तय हो गया है। मंत्रिमडल का विस्तार कल (मंगलवार) सुबह होगा। यह जानकारी एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने आज दी। सरकार के प्रधान प्रवक्ता फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट किया कि ‘मंत्रिमंडल का विस्तार’ मंगलवार सुबह 11 बजे होगा।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज सिन्हाि और संजीव बाल्याकन को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उत्तेर प्रदेश से सांसद अनुप्रिया पटेल, पुरुषोत्ताम रुपाला और राघव लखनपाल भी मंत्री बन सकते हैं। योगी आदित्यतनाथ के नाम पर भी चर्चा है। यह भी संभावना है कि कठेरिया और निहाल चंद की कैबिनेट से छुट्टी की जा सकती है। निहाल चंद की जगह अर्जुन मेघवाल मंत्री बन सकते हैं। नजमा हेपतुल्लाय और कलराज मिश्र को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है। इसके अलावा, रामदास अठावले को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। शिवसेना के एक सांसद को भी मंत्री बनाया जा सकता है।
मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही थी और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद में भी एक स्थान खाली है।