चंद्रपुर : केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का अपनी आधिकारिक कार की बजाय काफिले की दूसरी कार में सवार होने का फैसला ने उनको एक सड़क हादसे से बचा गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नई दिल्ली की उड़ान पकड़ने के लिए नागपुर जा रहे थे। चंद्रपुर जिले के पडोली में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए वह थोड़ी देर रुके। देर होने के कारण अहीर दूसरे वाहन में सवार हो गए और उन्होंने अपने अंगरक्षक और पार्टी के एक कार्यकर्ता से कहा कि वे उनके आधिकारिक वाहन में यात्रा करें। बाद में मंत्री की यह आधिकारिक कार सड़क से फिसल गई। कार एक पेड़ से टकराने के बाद रुकी। मंत्री के पीए सतीश जोशी और पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह सात बजे मोरवा गांव के निकट हुआ। कार में सवार दोनों लोगों को मामूली चोट आई। एक निजी अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।