नई दिल्ली : देश भर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। देश के अधिकांश मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का समारोह धार्मिक उत्साह एवं परंपरा से शुरू हो गया। जन्माष्टमी त्योहार की रौनक देश के कई राज्योंट में नजर आ रही है। हर किसी को आज आधी रात का इंतजार है, जब कान्हा जन्म लेंगे।
मथुरा और वृन्दावन में जन्माष्टमी के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर, ठा. द्वारिकाधीश मंदिर, वृन्दावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन के द्घष्ण-बलराम मंदिर एवं प्रेम मंदिर, गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, बरसाना व नन्दगांव के मंदिरों में जबरदस्त, तैयारी की गई है। कृष्णमभक्तों में खासा उत्सालह है और हर तरफ ‘जय कन्हैबया लाल की’ गूंज है।
कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ब्रज में जबरदस्त उत्साह है। ब्रज भूमि मथुरा के तमाम मंदिरों में रोशनी के खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे मथुरा को इस खास मौके के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रद्धालुओं नंद लाल के आगमन के लिए पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं। कान्हा की नगरी मथुरा और वृन्दावन में जन्माष्टमी त्योहार को लेकर काफी रौनक है। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार 30 लाख लोग जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचेंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जन्मभूमि परिसर को 3 जोन और 14 सेक्टरों मे बांटा गया है। मंदिरों में आने वालों की अच्छी तरह जांच की जा रही है।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के तीन अतिसंवेदनशील धर्मस्थलों में से एक श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहित पूरे शहर को तीन जोन एवं 14 सेक्टर में बांटकर बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही दिल्ली , मुंबई समेत देश के कई शहरों में जन्माष्टमी की धूम है। कन्हैगया लाल के भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जनमाष्टमी के मौके पर देशभर के इस्कॉन मंदिरों को भी सजाया गया है।