नई दिल्ली : भारत, जापान और अमरीका का नौसैनिक मालाबार अभ्यास दक्षिण चीन सागर के निकट शुरू हो गया। आठ दिन के इस संयुक्त अभ्यास में एक सौ से अधिक विमान और परमाणु पनडुब्बियों सहित बाइस जलपोत भाग रहे है।
दक्षिण चीन सागर के निकट हो रहे इस अभ्यास का महत्व बढ़ गया है, क्योंकि इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा करता रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच तीनों देशों के सैन्य संबंधों को प्रगाढ़ करना है।
बीसवां मालाबार अभ्यास भारत की एक्ट ईस्ट नीति और तीनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों के दौर में हो रहा है। भारत और अमरीका 1992 से हर साल अभ्यास करते रहे हैं। पिछले वर्ष इसे चेन्नई के निकट आयोजित किया गया था और इसमें जापान भी शामिल हुआ।