DESK : लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच भिड़ंत हो गई। भारतीय सेना के हवाले से ट्वीट करते हुए बताया कि पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे के पास दोनों सेनाओं का आमना-सामना हुआ। इस झील का एक तिहाई हिस्सा चीन के नियंत्रण में है। काफी देर तक दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। जानकारी अनुसार भारतीय सैनिक पट्रोलिंग पर थे और तभी उनका सामना चीन के पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया।
चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के मौजूदगी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। हालांकि दोनों देशों की तरफ से इलाके में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई। देर शाम तक दोनों में संघर्ष चलता रहा। दोनों देशों के बीच संघर्ष तब शांत हुआ जब दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।
पिछले साल जुलाई में चीन ने सीमा का उल्लंघन किया था। इसलिए चीन की आपत्ति करने पर वे वहां से नहीं हटे। गौरतलब है कि चीन लगातार लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) का उल्लंघन करता रहता है। इससे पहले चीनी सैनिकों ने पिछले साल जुलाई लद्दाख के उत्तरी हिस्से में घुसपैठ कर तंबू लगा दिए थे। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच पहली बार आमना-सामना हुआ।
बताते चलें कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के और इसे दो भागों में बांटने के बाद से पाकिस्तान के साथ चीन भी इसका विरोध कर रहा है।