मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने इस मशहूर अभिनेत्री को हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड चुना है। इस कैटेगरी में 100 महिलाएं थी, उनमें प्रियंका टॉप पर रहीं। मैक्सिम इंडिया ने इस पूर्व मिस वर्ल्ड को जून/जुलाई एडिशन के कवर पेज पर स्थान दिया है। प्रियंका इस फोटो में काफी हॉट और सेक्सी लग रही हैं। बताते चलें कि इससे पहले साल 2011-013 में भी मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा को ‘Hottest Woman in the World’ से नवाजा था।