एक जापानी अधिकारी ने यह कहकर सबको चौंका दिया है कि भारत, अमेरिका और जापान ने संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान चीन एक जहाज़ के जरिए जासूसी कर रहा था। जापानी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि ये जहाज़ संयुक्त अभ्यास के दौरान जापान के जलक्षेत्र में जासूसी कर रहा था।
जापानी अधिकारी के अनुसार ये चीनी जहाज अमेरिकी विमान वाहक पोत, जॉन सी. स्टेनिस के करीब उड़ान भर रहा था। अमेरिका के इस पोत के आस-पास ही जापान और भारत का संयुक्त सैन्य अभ्यास भी चल रहा था।
आपको बता दें कि दक्षिणी चीन सागर में प्रभुत्व को लेकर चीन, भारत और जापान में कई बातों पर मतभेद हैं। उधर चीन दक्षिण चीन सागर में जहाजों और पनडुब्बियों को आगे कर पश्चिम प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में है। चीन हमेशा से ही पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने की हर संभव कोशिश में लगा रहता है। इसीलिए लिए चीन ने अपनी पनडुब्बियों और जहाजों को दक्षिण चीन सागर में तैनात किया है। बता दें कि पिछले सप्ताह जापान ने चीन के राजदूत को तलब कर चीन के एक नौसैनिक जहाज के पूर्वी चीन सागर के जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में घुस आने को लेकर चिंता जताई थी। चीन के इस कदम से इस विवादित क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया था।