नई दिल्ली/श्रीनगर : शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराए गए हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की तलाश सुरक्षा बलों को काफी समय से थी लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उसकी मौत के पीछे की वजह उसकी गर्लफ्रेंड है। उसकी मुखबिरी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड ने ही की। रिपोर्टों के अनुसार बुरहान की कई गर्लफ्रेंड थीं इसी में से एक लड़की ने पुलिस के लिए मुखबिरी कर दी। बुरहान की अन्य लड़कियों के साथ संबंध होने की बात से उसकी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई थी।
मन जा रहा है कि बुरहान की गर्लफ्रेंड ने ही उसके अनंतनाग आने की जानकारी सुरक्षा बलों को दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उस गांव को घेर लिया और घंटों चली मुठभेड़ में बुरहान अपने साथियों समेत मारा गया।
आपको बताते चलें कि हिज्बुल का ‘पोस्टर ब्वॉय’ बन चुका बुरहान त्राल का रहने वाला था। उसके ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दक्षिण कश्मीर में हिजुबल मुजाहिदीन को फिर से जिंदा करने वाला बुरहान, 7 साल से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। 14 साल की उम्र में ही घर से भाग गया था।