Saturday, August 13, 2022
Rajpath News
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result
Home दुनिया

बुगती को मिल सकता है भारत में शरण !

by desk
28 September, 2016
in दुनिया
0 0
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

नेपाली कांग्रेस ने कम्युनिस्टों पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया

नेपाली कांग्रेस आज चुनेगी पार्टी का नया अध्यक्ष, 548 नामांकन किए गए दाखिल

नई दिल्ली : भारत में राजनीतिक शरण मांगने के लिए बलूच नेता ब्रहामदाग बुगती द्वारा किए गए आवेदन को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अंतिम फैसला लिए जाने से पहले जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के पास भेजा गया है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक शरण मांगने के बुगती के आवेदन का अवलोकन करने के बाद गहन जांच के लिए हमने इसे सुरक्षा एजेंसियों के पास भेज दिया है। इस तरह के आवेदनों पर अंतिम फैसला किए जाने से पहले सुरक्षा जांच आवश्यक होती है। भारत में राजनीतिक शरण के लिए बुगती के आवेदन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा फैसला लिए जाने की संभावना है।
बुगती ने शरण के लिए पिछले सप्ताह जिनेवा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आवेदन किया था और बाद में आवेदन विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया, जहां से इसे गृह मंत्रालय के पास भेज दिया गया। भारत में कोई समग्र शरण नीति नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत में शरण मांगने वालों की संख्या कम से कम 6,480 है, लेकिन सरकार उन्हें मान्यता नहीं देती। स्थिति इतनी जटिल है कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों को प्रक्रिया को देखने के लिए 1959 के रिकॉर्ड खंगालने पड़ रहे हैं।
वर्ष 1959 में तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा तथा उनके अनुयायियों को जवाहरलाल नेहरू सरकार ने शरण प्रदान की थी। यहां तक कि किसी भी घरेलू कानून में ‘शरण’ शब्द का उल्लेख नहीं है।
भारत ने शरणार्थियों के स्तर से संबंधित 1951 की संयुक्त राष्ट्र शरण संधि, या 1967 के इसके प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं जो मेजबान देशों द्वारा शरणार्थियों को दिए जाने वाले अधिकारों तथा सेवाओं को तय करता है।
बुगती बलूच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। वह पाकिस्तानी सेना द्वारा 2006 में मारे गए बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर बुगती के पौत्र हैं।
पाकिस्तान सरकार ने आरोप लगाया था कि 2010 में अफगानिस्तान के जरिए बुगती के पाकिस्तान से जिनेवा भागने में भारत ने मदद की थी। भारत में शरण दिए जाने की स्थिति में बुगती को दीर्घकालिक वीजा दिया जा सकता है जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी।
एक अधिकारी ने कहा कि अन्य परिदृश्य यह है कि उन्हें पंजीकरण प्रमाणपत्र मिलेगा जिसे वह यात्रा दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर विश्व में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन हर साल समीक्षा किए जाने वाले दीर्घकालिक वीजा पर ही 1994 से भारत में रह रही हैं।

Related Posts

नेपाली कांग्रेस ने कम्युनिस्टों पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया
Featured

नेपाली कांग्रेस ने कम्युनिस्टों पर उकसावे की राजनीति करने का आरोप लगाया

6 March, 2022
नेपाली कांग्रेस आज चुनेगी पार्टी का नया अध्यक्ष, 548 नामांकन किए गए दाखिल
Featured

नेपाली कांग्रेस आज चुनेगी पार्टी का नया अध्यक्ष, 548 नामांकन किए गए दाखिल

13 December, 2021
म्यांमार में लोगों ने खुद को घर में कैद कर किया सैन्य शासन का विरोध
Featured

म्यांमार में लोगों ने खुद को घर में कैद कर किया सैन्य शासन का विरोध

11 December, 2021
काशी का आशीर्वाद साक्षात महादेव का आशीर्वाद, बनारस के कण-कण में पवित्रता
Featured

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिए स्वदेशी अगेट बाउल्स, 28 समझौतों पर किए साइन

7 December, 2021
हल्के लक्षणों के साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट मुख्य शहरों में पहुंचेगा, नए वैरिएंट से लड़ने में हाइब्रिड मददगार
Featured

हल्के लक्षणों के साथ ही ओमिक्रोन वैरिएंट मुख्य शहरों में पहुंचेगा, नए वैरिएंट से लड़ने में हाइब्रिड मददगार

5 December, 2021
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से 118 लोगों की मौत, राजस्थान में धारा 144 लागू
Featured

‘डेल्टा’ की जगह लेगा ‘ओमिक्रोन’! मौजूदा वैक्सीन कितनी कारगर…? जानिए..

4 December, 2021
Next Post

सफल रहा भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास

Facebook Twitter Instagram Youtube RSS

© 2022 all right reserved Rajpath News

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य

© 2022 all right reserved Rajpath News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In