• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • व्यापार
  • राजनीति
  • Science
  • दुनिया
  • Lifestyle
  • Tech
बिहार : एक दफ्तर में अधिकारी, कर्मचारी करते हैं योग

बिहार : एक दफ्तर में अधिकारी, कर्मचारी करते हैं योग

1 year ago
बिहार चुनाव : नीतीश का 7 निश्चय पार्ट-2 का ऐलान- सक्षम बिहार स्वावलंबी बिहार

बिहार में ज़मीन के रिकोर्ड खोजने में अब होगी आसानी

33 mins ago
वैक्सीन बनाने वाली पूणे की सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग

वैक्सीन बनाने वाली पूणे की सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग

52 mins ago
सुशांत सिंह केस में होने वाली देरी के कारण फैंस की बढ़ने लगी है बैचेनी

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिवस पर आज सबकी आंखें नम है

1 hour ago
जीत के बाद बोले जो बाइडन- अमेरिकियों को विभाजित नहीं, बल्कि एकजुट करने का लेता हूं संकल्प

भारत के साथ रक्षा संबंधों को किया जाएगा मजबूत, पाकिस्तान को लेकर US की नीतियों में नहीं होगा कोई बदलाव

6 hours ago
कोरोना वैक्सीन : ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी, एक बूथ पर दिनभर में 100 लोगों को लगेगा टीका

भारत बायोटेक की चेतावनी, बताया- किन लोगों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए..?

2 days ago
किसान आंदोलन : किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने किया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली पुलिस तय करे, कौन दिल्ली में आएगा, अगली सुनवाई बुधवार को

3 days ago
ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या का कम होना, राजनीति की मुख्यधारा से वंचित करने की साजिश

बिहार पुलिस सेवा में अब ट्रांसजेंडर्स को मिलेगी एंट्री, प्रत्येक 500 पद पर एक पद ट्रांसजेंडर के लिए

4 days ago
पीएम मोदी ने प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का किया उद्घाटन, कहा- यह एक भविष्यवादी परियोजना

कोरोना टीकाकरण अभियान का PM ने किया शुभारंभ, बोले- दवाई भी और कड़ाई भी का मंत्र रखे याद

5 days ago
राष्ट्रपति कोविंद ने दिए डिजिटल इंडिया पुरस्कार, बोले- NIC डिजिटल परिवर्तन का मशाल वाहक

राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति ने समर्पण निधि में दिया 5 लाख रुपये का दान

6 days ago
पिज्जा-बर्गर वाले जमाने के युवाओं को भी खींचता है तिल-गुड़ की सोंधी खुशबू का स्वाद

पिज्जा-बर्गर वाले जमाने के युवाओं को भी खींचता है तिल-गुड़ की सोंधी खुशबू का स्वाद

1 week ago
  • About
  • Contact
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Help
Thursday, January 21, 2021
  • Login
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
No Result
View All Result
rajpathnews
Advertisement
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य
No Result
View All Result
Rajpath News
No Result
View All Result
Home भारत

बिहार : एक दफ्तर में अधिकारी, कर्मचारी करते हैं योग

by Rajpath News
18 January, 2020
in भारत, स्वास्थ्य
0
बिहार : एक दफ्तर में अधिकारी, कर्मचारी करते हैं योग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्णिया : सरकारी कार्यालय में सरकारी कामों के बीच योग करने की बात सुनकर आपको भले ही आश्चर्य हो रहा हो, मगर यह सौ फीसदी सही है। बिहार में एक ऐसा सरकारी कार्यालय है, जहां अधिकारी से कर्मचारी तक अपने कामों के बीच योगाभ्यास करते हैं, जिससे उनमें ताजगी और स्फूर्ति बनी रहे।

बिहार के पूर्णिया जिले के विद्युत विभाग के दफ्तर में अधिकारी और कर्मचारी अपने को फिट रखने के लिए योग कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि यह सिर्फ सप्ताह में किसी एक दिन योगाभ्यास के लिए इकट्ठा होते हैं, यह यहां पदस्थापित अधिकारियों और कर्मचारियों के रोजमर्रा के कामों में शामिल है।

प्रत्येक दिन दफ्तर खुलने के बाद सुबह 11़ 30 बजे और दोपहर बाद चार बजे सभी लोग छह मिनट तक योगाभ्यास करते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा छह मिनट का एक वीडियो जारी किया गया है।

पूर्णिया के विद्युत अधीक्षण अभियंता सीताराम पासवान ने आईएएनएस को बताया कि शायद देश का यह पहला दफ्तर है, जहां ड्यूटी के समय हर दिन दो बार योगाभ्यास किया जा रहा है।

उन्होंने इसका सारा श्रेय ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रत्यय अमृत को देते हुए कहा कि उनकी पहल पर आज हर कर्मी योग करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रधान सचिव द्वारा छह मिनट का एक वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है, जिसके सहारे योगाभ्यास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि योग से कर्मी काफी खुश और संतुष्ट दिखे। उनका कहना है कि योग से काफी लाभ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इससे अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। योग लोगों को फिट तो रखता ही है, साथ ही आंतरिक शांति के साथ-साथ काम में एकाग्रता भी लाता है।

उन्होंने कहा कि यहां विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता कार्यालयों में यह अभ्यास दैनिक कार्यो की तरह किया जा रहा है। इन कार्यालयों में करीब 70 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं।

सहायक अभियंता (असैनिक) प्रीति कुमारी भी मानती हैं कि योग करने से कार्यक्षमता तो बढ़ती ही एकाग्रता भी आती है। उन्होंने कहा कि योग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी काफी लाभप्रद है।

एक अधिकारी ने कहा कि बिहार योग के लिए हमेशा से चर्चित रहा है। मुंगेर का योग विद्यालय योग से संबंधित शिक्षण-प्रशिक्षण का अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालय है। यह विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सभी सरकारी कार्यालयों में लागू होनी चाहिए।

पूर्णिया विद्युत विभाग के इस कार्यालय में सफाई पर भी जोर दिया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है तथा कई प्रकार के जर्जर मशीनों के खराब होने पर उनसे निकले प्लास्टिक को भी एकत्र कर अलग एक कमरे में रखा जा रहा है।

अधीक्षण अभिसंता कार्यालय के बाहर बहुत ही आकर्षक डस्टबिन बनाया गया है, जिसमें दो बॉक्स बनाए गए हैं। एक बॉक्स में प्लास्टिक कूड़ा और दूसरे में अन्य कूड़ा फेंकने के लिए लिखा हुआ है।

कार्यालय की दीवारों पर पर्यावरण बचाने के लिए कई तरह के संदेश लिखे गए हैं। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवारों पर प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, हमारी अभिलाषा, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ राष्ट्र बनाना है, हर घर से प्लास्टिक हटाना है जैसे संदेश लिखे गए हैं। कार्यालय में आने वाले लोगों से भी गंदगी न फैलाने का निवदेन किया जा रहा है।

Tags: biharemployeesofficeOfficersYOGA
ShareTweet

Rajpath News

Rajpath News

Copyright©rajpathnews.com

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Help

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा-रोजगार
    • नौकरी
    • छात्र-छात्राएं
    • स्कूल
    • विश्वविद्यालय
  • किस्से
    • गांव
    • अपना-पराया
    • घुमक्कड़ी
    • बाइस्कोप
    • खेल-खेल
    • हास्य-व्यंग
  • ट्रांस-कार्नर
  • अन्य

Copyright©rajpathnews.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In