पटना : बिहार में राजग ने 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। एक सीट (खगड़िया) पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है। यह सीट एलजेपी के खाते में है। गिरिराज सिंह को बीजेपी ने बेगूसराय से प्रत्याशी बनाया है। उधर, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है। पार्टी ने उनकी सीट पटना साहिब से अब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। शाहनवाज़ हुसैन की सीट जद (यूं) के कोटे में जाने की वजह से उनका टिकट कट गया |
इसके अलावा प्रमुख चेहरो में पूर्वी चंपारण से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सारण से राजीव प्रताप रूडी मैदान में होंगे। इसके अलावा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय को उजियारपुर से |
उम्मीदवारों की सूची:
आरा- आरके सिंह
उजियारपुर- नित्यानंद राय
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
दरभंगा- गोपालजी ठाकुर
पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद
पश्चिमी चंपारण- डॉ संजय जायसवाल
पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव
पूर्वी चंपारण- राधामोहन सिंह
बक्सर- अश्विनी चौबे
बेगूसराय- गिरिराज सिंह
महाराजगंज- जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल
मधुबनी- अशोक कुमार यादव
मुजफ्फरपुर- अजय निषाद
शिवहर- श्री मति रमा देवी
सारण- राजीव प्रताप रूडी
सासाराम- छेदी पासवान
जदयू प्रत्याशियों की सूची
कटिहार- दुलारचंद गोस्वामी
काराकाट- महाबली सिंह
किशनगंज- श्री महमूद अशरफ
गया- विजय मांझी
गोपालगंज- डॉ आलोक कुमार
जहानाबाद- चंद्रदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
झंझारपुर- राम प्रीत मंडल
नालंदा- कौशलेंद्र
पूर्णिया- संतोष कुमार
बांका- गिरधारी यादव
भागलपुर- अजय कुमार मंडल
मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव
मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
वाल्मीकि नगर- बैद्यनाथ प्रसाद महतो
सीतामढ़ी- डॉ वरुण कुमार
सीवान- कविता सिंह
सुपौल- दिलेश्वर कामवत
लोजपा प्रत्याशियों की सूची
वैशाली- वीणा देवी
हाजीपुर- पशुपति पारस
समस्तीपुर- रामचंद्र पासवान
खगड़िया-
नवादा- चंदन प्रसाद
जमुई- चिराग पासवान