Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/rajpathnews/public_html/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
जकार्ता : चौथी सीड थाईलैंड की रत्नाचोक इंतानोन ने रविवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन को हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया।
वर्ल्ड नंबर-5 इंतानोन ने एक घंटे 20 मिनट तक चले तीन गेमों के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-10 मारिन को 21-19 11-21 21-18 से मात दी। इस जीत के साथ ही इंतानोन ने रियो ओलंपिक की चैंपियन मारिन के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 7-4 का कर लिया है। इंतानोन का यहां इंडोनेशिया मास्टर्स में यह दूसरा खिताब है।