NEW DELHI :उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर पिंगाली वेंकैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में श्री नायडू ने कहा कि पिंगाली वेंकैया ज्ञान की अनेक विधाओं के विशेषज्ञ थे और भू-गर्भशास्त्र, शिक्षा, कृषि और भाषाओं में उनकी गहरी रूचि थी। उपराष्ट्रनपति ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की संप्रभुता, महान इतिहास और संस्कृरति का प्रतीक है। श्री नायडू ने कहा कि राष्ट्र् के गौरव और गरिमा के प्रतीक तिरंगे के डिजाइनर के प्रति देश हमेशा आभारी रहेगा।