Desk : आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में आज सुबह हुई एक दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वेंकटेश्वर मंदिर घाट मार्ग पर विवाह समारोह से लौट रहे एक वाहन के पलट जाने से यह दुर्घटना हुई।
घायलों को काकीनाडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के समय वाहन में 17 लोग सवार थे। प्राथमिक जांच के आधार पर दुर्घटना का कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया गया है