शिमला : हिमाचल प्रदेश में भी पिछले चौबीस घंटों में सामान्य से भारी वर्षा हुई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर ख़ुशी दिख रही है। राज्य में सत्तर प्रतिशत से अधिक कृषि क्षेत्र बीजाई के लिए वर्षा जल पर निर्भर है। इस महीने के पहले सप्ताह में बिलासपुर, सिरमोर, सोलन और मंडी जिलों में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा हुई है। अब इन जिलों में अच्छी वर्षा के बाद किसानों ने अपने खेतों में फसलों व दालों की बीजाई शुरू कर दी है। अधिक वर्षा की भविष्यवाणी ने ज़मीन में नमी की संभावना को भी बढ़ा दिया है। किसानों के चेहरे पर ख़ुशी ला दी है।