Rajpath Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। क्योंकि दोनों ने डेट भी किया रिलेशनशिप टूटने की भी खबर आई और फिर साथ नजर आए और विराट भी कही न कहीं लोगों को बताते दिखे कि उनकी लव स्टोरी में क्या चल रहा है।
आइए जानते है उनकी पूरी लव स्टोरी…
पहली बार विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई। जहां दोनों ने ये एड शूट किया। उस वक्त कोहली भी शानदार फॉर्म में थे और अनुष्का की फिल्में हिट हो रही थीं। दोनों अपनी-अपनी फील्ड में पांव जमा चुके थे।
इसके बाद दोनों को कई जगह एक साथ देखा गया। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त बताया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में तब आया जब 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट कोहली सीधे अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे। अनुष्का भी विराट कोहली को सपोर्ट करने 2014 में न्यूजीलैंड पहुंची थीं।
2014 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी स्टेडियम में अनुष्का शर्मा नजर आई थीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटौरी विराट कोहली के फ्लाइंग किस ने। जब श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 को उन्होंने शतक जड़कर अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में जब अनुष्का शर्मा परफॉर्म करने पहुंची थीं तो विराट कोहली की ब्लशिंग करती फोटो काफी वायरल हुई थी। दोनों युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ नजर आए थे। यही नहीं हाल ही में वो जहीर खान-सागरिका घटगे की रिसेप्शन पार्टी में नजर आए थे जहां विराट और अनुष्का ने खूब डांस किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का को साथ में रहने के लिए शुक्रियादा अदा किया। मर्दर्स डे पर उन्होंने अनुष्का के लिए काफी इमोश्नल मैसेज भी लिखा था। जिसके बाद तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो तक लगा दी थी। दोनों को फिर कई ईवेंट्स में साथ देखा गया।
फिर दोनों इटली में कर ली शादी
काफी उतार चढ़ाव के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की। मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई थी। शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हुए जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं।