Rajpath Desk : राजस्थान में जारी राजनीतिक रस्साकसी के बीच आज कोर्ट में स्पीकर ने दाखिल एसएलपी वापिस ले लिया है। वहीं कांग्रेस ने राज्यपाल के कड़े तेवर के बाद राजभवन पर होने वाले प्रदर्शन को रद्द कर दिया है और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवन के बाहर प्रदर्शन नहीं करेंगे। राज्य कैबिनेट ने कोरोना वायरस के कारण विधानसभा बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा है, जिसे राज्यपाल ने वापस कर दिया है।
राजस्थान BSP विधायक लखन सिंह ने कहा, हम पहले ही 6 के 6 विधायक कांग्रेस में विलय कर चुके हैं। 9 महीने के बाद अब BSP को याद आई है। ये BSP नहीं, BJP के कहने से मैनेज किया हथकंडा है। उसी आधार पर ये व्हिप जारी किया गया है उसी आधार पर ये कोर्ट जा रहे हैं। हम कांग्रेस के साथ हैं चाहे कोई भी परिस्थिति आए।
राजस्थान उच्च न्यायालय ने कांग्रेस पार्टी के साथ राज्य में छह बसपा विधायकों के विलय के खिलाफ भाजपा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि मैंने कल प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें राज्यपाल के व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने आगे कहा, मैंने उनसे सात दिन पहले लिखे गए पत्र के बारे में बात की।
विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर कांग्रेस के नेता और तीन पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, कपिल सिब्बल और अश्विनी कुमार ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। तीनों ने राज्यपाल को लिखे पत्र में संवैधानिकतीन पूर्व कानून मंत्री ने लिखा राज्यपाल को पत्र व्यवस्था का जिक्र किया है।
कांग्रेस के विधायक रामनरायण मीणा ने कहा कि बीएसपी विधायक विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हुए हैं विधिवत रूप से उन्हें स्पीकर ने मान्यता दी है। स्पीकर के मान्यता देने के बाद वो कांग्रेस का अंग हैं, जिस तरह से मैं विधायक हूं वैसे ही वो भी विधायक हैं। उनकी सदस्यता पर कोई प्रश्न नहीं है।
बीएसपी के राज्य प्रमुख भगवान सिंह बाबा ने कहा कि गहलोत ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, उन्होंने पहले भी हमारे विधायक तोड़े हैं। भगवान सिंह ने कहा है कि पार्टी प्रमुख ने व्हिप जारी किया है, हमें उम्मीद है कि विधायक इसे मानेंगे।
राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को एक नया मोड़ देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ने वाले छह विधायकों को विधानसभा में शक्तिपरीक्षण के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ मतदान करने का रविवार को व्हिप जारी किया है।