BIHAR : बिहार पुलिस में 9900 सिपाहियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही शारीरिक जांच व दौड़ की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। 9,900 पदों के लिए करीब 50 हजार अभ्यर्थियों के फिजिकल जांच की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होगी। इस बार दौड़, ऊंची कूद व गोला फेंक में औसत से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को ही पूरे अंक दिए जाएंगे।
यह व्यवस्था बिहार पुलिस में सिपाहियों की नियुक्ति में पहली बार लागू की जा रही है। इसमें दौड़ के लिए सर्वाधिक 50 अंक, गोला फेंक के लिए 25 अंक तथा ऊंची कूद के लिए अधिकतम 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। आगामी 19 फरवरी से राजधानी के गर्दनीबाग स्थित पटना हाईस्कूल परिसर में शुरू होने वाली शारीरिक जांच, दौड़, गोला फेंक व ऊंची कूद के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसमें सभी वर्ग के पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं।
- सभी कोटि के पुरुषों के लिए दौड़, पूर्ण अंक 50, दौड़ की दूरी 1600 मीटर, अधिकतम समय 6 मिनट
– 5 मिनट के अंदर दौड़ पूरी करने वालों को मिलेंगे पूरे 50 अंक
– 5 मिनट से 5.20 मिनट में दौड़ पूर्ण करने वालों को मिलेंगे 40 अंक
– 5.20 मिनट से 5.40 मिनट में दौड़ पूर्ण करने वालों को मिलेंगे 30 अंक
– 5.40 मिनट से 6 मिनट में दौड़ पूर्ण करने वालों को मिलेंगे 20 अंक
– 6 मिनट से अधिक समय में दौड़ पूरी करने वाले होंगे अयोग्य
सभी कोटि की महिलाओं के लिए दौड़,
सभी कोटि की महिलाओं के दौड़, दौड़ की दूरी 1000 मीटर, अधिकतम समय 6 मिनट, निर्धारित अंक-50
– 5 मिनट में पूरी करने पर 50 अंक
– 5.20 मिनट से 5.40 मिनट में पूर्ण करने पर मिलेंगे 40 अंक
-बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा आज से, एडमिट कार्ड नहीं रहने पर भी दे सकते एग्जाम
– 5.40 मिनट से 6 मिनट में पूर्ण करने पर मिलेंगे 20 अंक
– 6 मिनट से अधिक समय लेने पर अयोग्य घोषित
9 फरवरी के बाद एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
बिहार पुलिस की कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी 9 फरवरी के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद 9 फरवरी से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी अपना ई प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें, तो वे दिनांक 16 व 17 फरवरी को केन्द्रीय चयन पर्षद कार्यालय से अपना डुप्लिकेट ई प्रवेश पत्र ले सकते हैं।
पर्षद ने कहा है कि कोई भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर www.csbc.bih.nic.in पर जाएं। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। अपनी जरूरी जानकारी भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें