नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को देश के 69वें गणतंत्र दिवस पर लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर कश्मीर की आजादी के समर्थन में किए गए प्रदर्शन का सामना करने वालों का अभिवादन किया।
मंत्री ने यह भी कहा कि असामाजिक तत्व भारतीय भावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।
रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा, लंदन में भारतीय देशभक्तों को नमन। असामाजिक तत्व भारत की भावना को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। अरुणाचल प्रदेश से जम्मू एवं कश्मीर, नागालैंड से कच्छ के रण तक, कन्याकुमारी से पंजाब तक हम सब एक हैं।
रिजिजू ने कहा, मैं हमारे उत्साही देशभक्त भारतीय प्रवासियों से बहुत प्रभावित हूं और मैंने उनके साथ गर्मजोशी से बातचीत का आनंद लिया। जिसे लंदन में भारत के उच्चायोग ने आयोजित किया था।
मध्य लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर शुक्रवार शाम उस वक्त झड़प हो गई, जब हाउस ऑफ लॉर्ड के एक पाकिस्तानी रईस और ब्रिटिश लॉर्ड नजीर अहमद ने कश्मीर और खलिस्तान की आजादी की मांग करते हुए एक दिवसीय काला दिवस का आयोजन किया था।
प्रदर्शन उस वक्त हिंसक हो गया, जब अहमद के समर्थकों का कई भारतीय और ब्रिटिश समूहों के लोगों ने विरोध किया।