मुंबई : अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई एक ड्राइंग साझा की है, जिसे उन्होंने प्यार से इन-हाउस पिकासो का नाम दिया है।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर की घर में रहने के दौरान की गतिविधियां साझा की। वहीं तैमूर ने आईसक्रीम की ड्राइंग भी बनाई, जिसे अभिनेत्री ने फोटो शेयरिंग एप पर साझा किया।
पोस्ट के कैप्शन में बेबो ने लिखा, ये पूरी दुनिया तुम्हारी आईसक्रीम है मेरे प्यारे। हैशटैगइनहाउसपिकासो
वहीं इस सप्ताह की शुरुआत में पिता सैफ अली खान द्वारा कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बारे में एक टीवी पत्रकार के साथ लाइव साक्षात्कार के दौरान तैमूर ने स्पेशल एपीयरेंस दिया था।