Rajpath Desk : मुक्तसर के गांव सरावां बोदला के छोटे किसान का बेटा हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर हैमर थ्रो का नेशनल प्लेयर था जिसकी लंबे अरसे की तलाश के बाद पुलिस ने बीते शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया। गौंडर ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के साथ जुर्म की दुनिया में कदम रखा लेकिन सुक्खा ने जब गौंडर के करीबी लवली बाबा की हत्या कर दी तो उसने पुलिस हिरासत में ही सुक्खा काहलंवा के सीने में 60 गोलियां दाग दी थीं।
गौंडर और जालंधर का प्रेमा लाहौरिया 100 मीटर हर्डल रेस का प्लेयर था। दोनों की स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में 2009 में दोस्ती हुई। सुक्खा काहलवां से दोस्ती होने के बाद वह सुक्खा के साथ जुर्म के रास्ते पर चल पड़े। इसके बाद सुक्खा ने गौंडर के बेहद करीबी लवली बाबा का कत्ल कर दिया। इससे सुक्खा-विक्की की दुश्मनी पड़ी और उसने स्पोर्ट्स स्कूल छोड़ दिया और गांव लौट आया।
मगर यहां से प्रेमा ने उसका हाथ पकड़ा और उसे फिर से अपराध की दुनिया में ले गया। इसके बाद इन्होंने सुक्खा काहलवां की हत्या की साजिश बनाई और इसके लिए गौंडर ने गुरप्रीत सेखों, नीटा देयोल, रम्मी मछाना और प्रेमा लाहौरिया को साथ लेकर 20 जनवरी 2015 को पुलिस हिरासत में सुक्खा काहलवां की हत्या कर दी थी, जिसे 60 गोलियां मारी थी। इसके बाद से ही गौंडर पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में आ गया था