नई दिल्ली : रक्षाबंधन के मौके पर राखी का बाजार सज गया है। इस बार सोने से बनी महंगी राखियों की खूब डिमांड है। ऐसी सोने-चांदी की बनीं राखियां भी बाजार में आई हुई हैं। शहर कई जगहों पर राखी का बाजार गुलजार हो चुका है। सामान्य राखियों के बीच में सोने की राखी अलग ही चमक बिखेर रहीं हैं। बाजार में एक तोले तक की सोने की राखियां हैं।
अधिकांश राखियां ब्रेसलेट के आकार की हैं। आर्डर पर भी राखियां तैयार कराई जा रही हैं। 30-30 हजार रुपये की इन सोने की राखियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार चांदी का रेट चढ़ा हुआ है। इसी लिए चांदी की राखी भी महंगी है।