नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के मंदसौर से शुरू हुई किसान आंदोलन की आग फैलती जा रही है। मध्यप्रदेश के अन्य कई जिलों को चपेट में लेने के बाद अब दूसरे राज्यों यूपी, हरियाणा में भी किसानों के विरोध की आवाज सुनाई दे रही है। महाराष्ट्र में तो पहले से ही किसान आंदोलन कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरूवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हुआ। हरियाणा में भी किसानों के विरोध की आवाज सुनाई दी है। पानीपत में अपने बीस सूत्रीय मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन शुक्रवार को बैठक कर रही है। महाराष्ट्र में तो किसान पहले से ही आंदोलन पर हैं। वहां अब तक 4 किसानों ने मांगे न माने जाने के विरोध में आत्महत्या भी की है।
मध्यप्रदेश के अन्य कई जिलों में भी यह किसान आंदोलन की चिंगारी फैल गई है। देवाह, दमोस, नीमच, खरगौन और शाजापुर इलाके से भी किसानों के प्रदर्शन की खबरें आई हैं। हालात देखते हुए लग नहीं रहा कि किसान आंदोलन की यह आग इतनी जल्दी बूझने वाली है।