Rajpath Desk : कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह संख्या अब साढ़े तीन लाख के पार पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे में तकरीबन 10 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में अबतक 11903 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं देश में अब तक 1 लाख 90 हजार मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इधर, बिहार में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6736 पहुंच गयी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी।
राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग 45 हजार हो गयी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में मरने वालों की संख्या 1800 से अधिक हो गई है, जबकि 16000 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं।
भारत में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,43,091 हो गए। वहीं 380 और लोगों के जान गंवाने के बाद मरने वालों की संख्या 9,900 हो गई।
कोलकाता में मंगलवार को कोरोना वायरस से 415 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संक्रमण के कुल 11,909 मामले हो गए हैं। वहीं इस बीमारी से दस और लोगों की जान चली गई।